Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Monthly Archives: November 2021

Prepare yourself before becoming a mother

प्रेगनेंसी एक महिला के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी के साथ-साथ सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी होती है। जब महिलाएं कंसीव करने के बारे में सोचती हैं तो उनके मन में ढेरों सवाल होते हैं और यह स्वाभाविक भी है क्योंकि कई बार महिलाएं आसानी से कंसीव कर लेती हैं और कुछ महिलाओं को इस में दिक्कत आती है। लेकिन इस स्थिति में निराश होने की बजाय उन्हें अपने कंसीव करने के अवसर बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। तो आज हम चर्चा करते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिस में बदलाव करके महिलाएं अपने कंसीव करने केअवसर को बढ़ा सकती हैं।

1.जब कभी आप प्लान करें कि अब आप कंसीव करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले जो आपको करना है वह यह है कि अगर आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन तुरंत बंद कर दें।

2. जब कभी हम प्रेगनेंसी के लिए प्लान करने के बारे में सोचते हैं, हमारे शरीर को तैयार करने के लिए हमें बहुत सारे मल्टीविटामिन की जरूरत पड़ती है जो हमें और हमारे शरीर को अंदर से तैयार करते है।

3. जब कभी हम प्रेगनेंसी प्लान करते हैं तो सबसे जरूरी चीज जो हमें करनी चाहिए वह है हमारे आहार में कुछ बदलाव करना एक अच्छे भोजन को हमारी सूची में शामिल करना।

4. हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हम जब भी अपनी प्रेगनेंसी प्लान करने के बारे में सोचें उससे पहले डॉक्टर के पास जाकर अपना पूरा चेकअप करा लें ताकि उससे यह पता चल सके, कि आपको कोई परेशानी होगी तो डॉक्टर उसका आपको सही इलाज बताएगा और आपको अंदर से तैयार होने में मदद मिलेगी।

5. मां बनने के लिए तैयार होने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि आप को अपने आहार में एल्कोहल का सेवन बिल्कुल बंद करना चाहिए।

6. डॉक्टर आपको अक्सर सलाह देते हैं कि धूम्रपान आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। जी हां, ऐसे में आप जब प्रेगनेंसी प्लान करती हैं तो यह और भी ज्यादा हानिकारक बन जाता है तो ज्यादा अच्छा यही है कि आप जब भी प्रेगनेंसी प्लान करें उस टाइम आप धूम्रपान की आदत बेशर्त छोड़ें।

7. मां बनने के लिए अपने शरीर को तैयार करने के लिए आपको तली भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए और डीप फ्राई या डीप फ्रीज की हुई चीजों से भी दूरी बनानी चाहिए।

8. जब भी हम मां बनने के लिए अपने शरीर को तैयार करते हैं तो हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम किसी भी संक्रमण से बचे रहें।

9. अगर आप बहुत समय से प्रयास कर रही हैं और आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो सबसे पहले अपने आप को दोष देना बंद करें।

10. कई बार कुछ हार्मोनल गड़बड़ी की वजह से आप कंसीव नहीं कर पाती हैं तो अपनी दिनचर्या में फेरबदल करके आप ऐसा जरूर कर पाएंगी। लेकिन इससे पहले आपको अपने आप को दोष देना बंद करना होगा।

11. सबसे जरूरी बात इन परिस्थितियों में आप तनाव लेने से बचें। तनाव लेने से हार्मोन बिगड़ जाते हैं। आपके अंडे की जो क्वालिटी होती है, वह भी बिगड़ जाती है। जिससे वह ढंग से फर्टिलाइज नहीं हो पाता तो इसलिए ऐसी परिस्थितियों में आप जितना हो सके अपने आप को खुश रखने की कोशिश करें।

12. ध्यान रहे जब भी आप मां बनने के लिए अपने आप को अपने शरीर को तैयार कर रही होती हैं तो विटामिन और फोलिक एसिड लेना आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

13. ‘लास्ट बट नॉट लीस्ट’ जी हां, दोस्तों सबसे आखिरी बात और सबसे जरूरी बात आप अपने शरीर को तैयार करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी बिल्कुल भी ना होने दें पानी की कमी की वजह से हमारा ब्लड फ्लो जो है वह मंद गति से हो से हो जाता है और उससे कई सारी परेशानियां सामने आती हैं तो जितना ज्यादा हो सके आप पूरा दिन में 10 ग्लास पानी जरूर पिएं।

14. अपने आहार में डायरी डेरी प्रोडक्ट जरूर शामिल करें।

15. मल्टीविटामिन व विटामिन-A और विटामिन-C जरूर शामिल करें। यह आपको इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान करता है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Every day it is not possible that your skin looks flawless and glowing but..

कभी-कभी हम यह महसूस करते हैं कि हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो गई है ऐसा हर दिन मुमकिन नहीं कि आपकी त्वचा बेदाग और चमकदार दिखाई दें लेकिन जब त्वचा डल होती है तो आप बीमार सी दिखने लगती हैं लेकिन कई बार जब हमें बाहर जाना होता है तब अचानक से हमें एहसास होता है कि चेहरे की वह रंगत ही गायब है और उस समय कोई क्रीम भी आपको मनचाहा परिणाम नहीं दे पाती ऐसे में हमारी रसोई में मौजूद प्रोडक्ट हमारे काम आ सकते हैं और हम इंस्टेंट फेयरनेस पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं उन तत्वों के बारे में जो आपको आसानी से हमारी रसोई में मिल जायेंगे।

1. केला: केले में विटामिन- A, B और पोटेशियम होता है। यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाता है चेहरे के दाग धब्बों को कम करता है। चेहरे पर झुरिया नहीं पड़ने देता है। तो आप इसे बने फेसपैक का इस्तेमाल बिना किसी दर के आराम से कर सकती है।

केले का फेस पैक बनाने की विधि:

एक पका केला, एक नींबू का रस और शहद ले लीजिए। इन तीनों को आपस में मिक्स करें ।

उपयोग का तरीका: अपने चेहरे को साफ करें तथा इस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो दें।

2. बेसन : बेसन हमारी त्वचा के पीएच के स्तर को नियंत्रित करता है। हमारे चेहरे पर हमारी त्वचा पर तेल के उत्पादन को नियंत्रित करता है। गंदगी हटा कर हमारी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।

बेसन का फेसपैक बनाने की विधि:

दो चम्मच बेसन लें और दो चम्मच गुलाब जल लें। इसको आपस में मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं।

उपयोग का तरीका: अपने चेहरे को साफ करें तथा इस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो दें।

3. मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी आपकी त्वचा पर तुरंत निखार लाने का सबसे उपयोगी तरीका है। काले धब्बे व पिंपल्स को हटाने में यह बहुत लाभदायक होती है।

मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक बनाने की विधि: मुल्तानी मिट्टी ले, दो चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी लें। इनका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
इस्तेमाल का तरीका 20 मिनट लगाएं गुनगुने पानी से धोएं और उसके बाद मोशुराइजर लगाएं।

The fragrance spreads in your house as soon as it is sipped...

जब भी आप अपने घरों में सब्जी बनाने रसोई में जाते हैं तो छौंक लगाने के लिए सबसे पहले जो चीज आप इस्तेमाल करने के बारे में करते हैं और जिसकी भिनी सी खुशबू आपके मन को मोह लेती है वह है जीरा। छौंक लगाते ही जो खुशबू आपके घर में फैलती है वह मानो खाने का स्वाद और ज्यादा बढ़ा देती हैं।

तो दोस्तों आज हम हर रसोई की शान जीरे के बारे में बात करेंगे। वैसे तो जीरे के कई प्रकार होते हैं लेकिन हमारे घरों में जो जीरा इस्तेमाल होता है उसे काला जीरा कहते हैं।

दोस्तों जीरे के महत्वपूर्ण तीन प्रकार होते हैं।

1.काला जीरा
2.सफेद जीरा
3. श्यामल जीरा।

यूं तो सफेद जीरा और श्यामल जीरा देखने में एक जैसे ही लगते है, लेकिन श्यामल जीरा सफेद जीरे से महंगा होता है।
काला जीरा हम घरों में अक्सर देखते है और इस्तेमाल करते है। लेकिन सफेद जीरे के बारे में बहुत कम ही लोग जानते है। सफेद जीरा न सिर्फ हमारे खाने को स्वादिष्ट बनता है बल्कि इसका उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। हम में से बहुत सारे लोग ये नहीं कि इसका प्रयोग कई बीमारियों के इलाज़ में किया जाता है।

जानते हैं आज सफेद जीरे के औषधीय फायदे:

1. बवासीर के दर्द और सूजन को कम करता है: जी हां, अगर आपको बवासीर जैसी परेशानी है तो सफेद जीरे के इस्तेमाल से इसे ठीक कर सकती है। इसके लिए पानी में जीरे को उबाल लें व किसी चपटे बर्तन या टब में उस पानी को डाल लें और उसमें बैठ जाए।

2. वजन कम करने में लाभकारी: अगर आप अपने बड़े हुए वजन से परेशान है तो जीरा आपके लिए बहुत उपयोगी है। इसके लिए आप एक चम्मच जीरा रात को पानी में भिगो दें। सुबह इसको उबाल कर छान कर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर पीएं।

3.मां का दूध बढ़ाएं: प्रसव के बाद असर महिलाओं को शिकायत रहती है कि दूध कम बनता है। तो उनके लिए यह बहुत उपयोगी है। रात में गर्म दूध में भुना हुआ जीरा डालकर पीएं।

Mom

4.खुजली में असरदार: अक्सर गर्मियों के मौसम में ये समस्या होती है तो इससे निजात पाने का ये आसन तरीका अपनाएं। नहाने के पानी में थोड़ा जीरा उबाल कर मिला लें।

5.कब्ज दूर करें : अगर आपको अक्सर कब्ज़ की समस्या रहती है तो छाछ में भुना जीरा और नमक मिला कर पिएं।

6. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर: दोस्तों, जीरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है तथा इसमें आयरन और कैल्शियम भी भरपुर मात्रा में पाया जाता है।

7. गुणों की खान है जीरा: फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीज, मैग्नीशियम, जिंक व मिनरल्स का अच्छा सोर्स है।

8.विटामिंस से भरपूर: विटामिन- E, विटामिन- A, विटामिन-C और विटामिन-B कॉन्प्लेक्स से भरपूर है।

9. मॉर्निंग सिकनेस को दूर करे: जी हां, गर्भ धारण के शुरुआती लक्षणों में एक लक्षण मॉर्निंग सिकनेस भी है। लेकिन इस समस्या से आपको डरना की जरूरत नहीं, जीरा आपकी इस समस्या को दूर करता है। इसके लिए आपको अपने आहार में इसे शमिल करना होगा व नियमित इसका सेवन करना होगा।

10. अनीमिया के रोग में लाभकारी: इसके लिए आप जीरा के पाउडर के साथ मिश्री का सेवन नियमित करें।

11. केलोस्ट्रोल करें कम: बॉडी से फैट और केलोस्ट्रोल को दूर करता है। जिसके के लिए लोगों को काफी महंगा इजाल करना होता और साथ-साथ महंगी-महंगी दवा खानी होती है।

12.हड्डियों को मजबूत बनाता है: इसमें आयरन और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

13. नींद ना आने की समस्या में रामबाण: अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो आप एक केले को मेस करें व उसमे भुना हुआ जीरा मिलाकर खाएं।

14. शुगर में फायदेमंद: डायबिटीज के रोगियों को जीरा नियमित रूप से खाना चाहिए ये शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।

15. याद्दाश्त बढ़ाने में फायदेमंद: आपको भूलने की समस्या है तो आपको दही में जीरा डालकर खाना चाहिए। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

If you feel tired then this fruit is beneficial for you

वैसे तो फलों का राजा आम को कहा जाता है लेकिन खट्टा मीठा अनानास खाना किसे अच्छा नहीं लगता?
दोस्तों, अनानास ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे खाने के सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं। यह विटामिन ए, फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैगनीज, फॉलेट से भरपूर होता है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर हमें अनेक रोगों से बचाता है।

सिर्फ इतना ही नहीं इसके अलावा इसके अनेक फायदे हैं जो आपकी बहुत सी समस्याओं को सुलझा देगा। तो ज्यादा समय ना लेते हुए चलिए जानते हैं इसके अन्य फायदों के बारे में-

1. यह यूरिन इन्फेक्शन, व यूरिन से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है।कई बार आप महसूस करते है कि आपको मूत्र मार्ग में जलन, या मूत्र का रंग गाढ़ा पीला या यूरिन इन्फेक्शन ने घेर लिया है तो ऐसे में आप अनन्नास का नियमित सेवन करे।

2. अगर आपको पेट की गैस की दिक्कत या दर्द या एसिडिटी रहती है तो आपको इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

3. यह शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है। अगर आप पूरा दिन बहुत थका सा महसूस करते है या आपको बहुत कमजोरी महसूस होती है तो आप अपने आहार में दोनो टाइम अनानास को सलाद में शामिल करें।

4. इसमें बहुत अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को साफ रखते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता करते है। इससे हमारा शरीर अंदर से साफ होता है।

5. उच्च रक्तचाप वाले रोगियों को इसे अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए इसमें सोडियम और पोटेशियम काफी मात्रा में होता है जिससे यह रक्त के प्रवाह को ठीक रखता है।

6. इसके नियमित सेवन से विटामिन ए और विटामिन बी की कमी भी पूरी होती है।

7. होंठों के सूखने की समस्या के लिए आप नियमित रूप से अनानास का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन बी होता है जो हमारे शरीर को पोषण देता है।

8. अनानास हमारा वजन कम करने में भी सहायता करता है। अगर आप वजन बढ़ने से परेशान है तो ये आपकी परेशानी का आसान सा उपाय है। इसके नियमित सेवन से आप वजन घटाने में सफल हो सकते है।

9. नियमित अनानास खाने से हमें हमारी ज़िद्दी झुरियो से भी छुटकारा मिल सकता है इसमें बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन पाए जाते हैं जो चेहरे की रंगत सुधारने और जिद्दी झुरियों से राहत दिलवाने में सहायक है।

Not only beauty, this flower is also full of virtues
गेंदे का फूल अक्सर हम अपने घरों में या घरों के आसपास देखते हैं। भारत के अधिकतर हिस्सों में इसकी खेती भी की जाती है। यह देखने में बहुत सुंदर होता है तथा इसके यह अनेक रंगों में उपलब्ध होता है। यह तो हुई गेंदे के फूल के बारे में सामान्य जानकारी लेकिन दोस्तों मैं आज आपको इसलिए कुछ औषधीय गुणों के बारे में बताती हूं, वैसे तो यह सामान्य सा दिखने वाला फूल पूजा और घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आज हम इसके बारे में चर्चा करेंगे, इसके औषधीय गुणों के बारे में जानेंगे-
1.कान का दर्द: दोस्तों अगर अक्सर आपको कान का दर्द परेशान करता है तो गेंदे का फूल आपके लिए भूत मददगार साबित होगा। इस फूल के रस को आप दो या तीन बूंद दिन में दो बार आप अपने कान में डालें और लेट जाए। आप 4 दिन में ही महसूस करेंगे की आपके कान का दर्द गायब सा है।
 2. स्परमोटोरिया: जिन पुरुषों को मल या पेशाब के साथ वीर्य गिरने की समस्या हो, उसे स्परमोटोरिया कहते है। इसके इलाज के लिए हमें गेंदे के फूल को सुखा कर उसमें थोड़ी मिसरी मिला कर नियमित सेवन करना चाहिए।
Not only beauty, this flower is also full of virtues
3. दमा और खांसी: सूखे हुए फूल को पीस कर उसमें पीसी हुई मिश्री मिला लें और सुबह-शाम खाना खाने के बाद इसको एक चम्मच लें।
4. पैरों की बिवाई : अक्सर महिलाओं को एड़ियां फटने की शिकायत होती है। तो इसके लिए आपको गेंदे के फूल को मोम में पकाना है और थोड़ा ठंडा होने पर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा दो दिन में एक बार करे तथा रात के समय करें।
5. बवासीर के रोगी: जिन लोगों को बवासीर की समस्या है उन्हें गेंदे के फूल, काली मिर्च और थोड़ा नमक का घोल बना कर पीना चाहिए । इससे उन्हें तुरंत लाभ मिलता है।
6. सूजन वाला हिस्सा: अगर आपको शरीर के किसी हिस्से पर सूजन की शिकायत है तो गेंदे के फूल को तवे पर हल्का गर्म कर प्रभावित हिस्से पर बांध ले।
7. फोड़े और फुंसी : अक्सर गर्मियों में छोटे बच्चों को सिर में फोड़े फुंसियों की शिकायत हो जाती है। ऐसे में मैदा के साथ गेंदे के फूल का पेस्ट बना कर सिर में लगाएं। आप महसूस करेंगे कि बहुत जल्द आपको इससे राहत मिलेगी।
Because on this day there is a tradition of Tulsi marriage
आपके दिमाग में अक्सर सवाल उठता होगा कि कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी एकादशी क्यों कहा जाता है?
आज हम आपको देव उठनी एकादशी के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं-
हम सभी जानते हैं कि कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी एकादशी या देव उठनी ग्यारस भी कहते हैं। यह हिंदू धर्म में इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन तुलसी विवाह की परंपरा है। इस बार यानी कि इस साल 2021 में तुलसी विवाह 14 नवंबर को संपन्न किया गया।
“देवउठनी” शब्द से स्पष्ट है कि यह समय या यह दिन विष्णु जी के शयन काल से उठने या बाहर आने वाला होता है। पूरे 4 महीने के शयन काल के बाद इस दिन विष्णु जी निंद्रा से जागते हैं तथा इसी के साथ इस दिन तुलसी विवाह भी किया जाता है। इस दिन तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से किया जाता है। इसी के साथ मान्यता है कि इस एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।
तो दोस्तों अगर आप भी तुलसी विवाह समारोह संपन्न करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना होगा तो चलिए दोस्तों आज हम जानते हैं वह विशेष नियम जो तुलसी विवाह की परंपरा को निभाने के लिए अति आवश्यक होते है:
1. सुबह जल्दी उठे व स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहने।
2. जिस जगह पर आप तुलसी विवाह करेंगे उसे अच्छे से साफ करें।
3. हाथों में थोड़ा जल लेकर तुलसी विवाह का संकल्प लें।
4. तुलसी वाले गमले पर गेरू लगाएं।
5. तुलसी विवाह के लिए मंडप सजाएं।
6. तुलसी जी को चुनरी उड़ाएं व उनका श्रृंगार करें।
7. तुलसी विवाह में मंडप सजाने के लिए गन्ने का इस्तेमाल जरूर करें।
8. तुलसी जी के दाएं ओर शालिग्राम भगवान की चौकी स्थापित करें।
9. शालिग्राम भगवान को दूध में मिलाकर थोड़ी हल्दी चढ़ाएं।
10. भगवान को तिलक करते समय अक्षत ना लगाकर तिल का उपयोग करें।
11. शालिग्राम भगवान को मौसमी फल चढ़ाएं।
12. घर के पुरुष भगवान को चौकी सहित उठाकर तुलसी की सात बार परिक्रमा करवाएं।
13. विवाह संपन्न होने पर सभी को प्रसाद दें।
Ashoka tree is said to be women friendly in Ayurveda, as well as it is rich in many medicinal properties.

हम अक्सर अशोक के पेड़ को पार्क में, अपने घरों में, ऑफिस में या मंदिरों में देखते हैं। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत होता है। चिकनी पत्तियों वाला यह लंबा पेड़ औषधीय गुणों के कारण भी प्रसिद्ध है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसे ज्योतिष शास्त्रों में दुखों का नाश करने वाला माना गया है।  इस पेड़ की खास बात यह है कि इसके पत्ते, जड़, छाल, फूल सब औषधि के रूप में काम आते हैं। इस पेड़ के भाग को महिलाओं की अनेक बीमारियों को दूर करने वाला माना जाता हैं। आयुर्वेद में इसे Women Friendly पेड़ भी कहा गया है।

जानते हैं इसके कुछ जादुई फायदों के बारे में, जो महिलाओं की कई समस्याओं में है रामबाण
1.एजिंग इफेक्ट कम करें: अशोक के छाल को पानी में उबाल कर काढ़ा जैसा बनाकर चेहरे या प्रभावित स्थान पर लगाना चाहिए। अशोक में कुछ एंटी एजिंग गुण होते है। जिससे ये त्वचा की रंगत निखारता है तथा बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है।
2. फोड़े-फुंसियों से राहत: कई बार देखा जाता है कि गर्मियों में फोड़े फुंसियों की शिकायत बढ़ जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अशोक की छाल का पेस्ट बनाकर फोड़े फुंसियों पर लगाने से बहुत अधिक लाभ मिलता है।
3.यह किडनी में होने वाले स्टोन के दर्द को भी कम करता है: अगर आपको या आपके परिवार में किसी को स्टोन यानी पथरी की समस्या है तो आपको दो ग्राम अशोक के बीज को पानी में पीस कर दिन में तीन बार दो दो चम्मच लेना चाहिए। इससे आपको बहुत अधिक आराम मिलेगा।
4. यूरिन से जुड़ी हुई समस्याओं का रामबाण समाधान: मूत्र विकार, या इससे संबंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए अशोक के बीज का सेवन करना लाभकारी होता है। इसके लिए अशोक के बीज को पीस कर पानी के साथ सुबह शाम लेना शुरू करे। कुछ ही दिनों में बेहतर परिणाम सामने होंगे।
5. गर्भधान में सहायक: कई बार महिलाएं गर्भधारण के लिए प्रयास कर रहे होती हैं लेकिन उनको गर्भ नहीं ठहरता या फिर टिकता नहीं है, इसके लिए अशोक के फूल भी काफी सहायक साबित होते हैं अशोक के फूल को दही के साथ पेस्ट बनाकर लेना चाहिए जिससे गर्भ धारण आसानी से हो जाएगा और गर्भ टिकेगा भी।
6. श्वेत प्रदर व महावारी के दर्द से दिलाए छुटकारा: जी हां, अक्सर यह देखा जाता है की अधिकतर महिलाएं श्वेत प्रदर की समस्या से ग्रस्त होती है तथा महावारी के समय भी उन्हें ना सहन होने वाले दर्द से गुजरना होता है। तो इससे निजात पाने के लिए अशोक की छाल को पानी में उबाल लें। फिर इसको पीस कर पानी के साथ सेवन करे।
Your skin will be glowing like childhood if you follow it..

चेहरा व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना होता है। हर किसी को चाह होती है कि उसकी त्वचा भी बचपन की त्वचा जैसे ग्लो करें और वह  पहले जैसा निखर दुबारा पाना चाहते हैं और बात रही ग्लोइंग स्क्रीन की तो इसके लिए हमें बाजार में ढेर सारे प्रोडक्ट मिल जाएंगे वह कुछ समय लेकर निखार तो देते हैं लेकिन उनके साइड इफेक्ट का डर बना रहता है कई बार कुछ ऐसे साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं जो हमारी त्वचा को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा कर उसको और भी ज्यादा डल और कांति हीन बना देते हैं।

दोस्तों क्यों ना ऐसा हो कि कुछ ऐसे उपाय हो, जिनसे हमें साइड इफेक्ट का डर ना हो बल्कि और अधिक पोषण मिल सके हमारी त्वचा को तो चलिए आज कुछ ऐसे उपायों के बारे में जाने जिससे हमें डरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और हमारी त्वचा बचपन वाली त्वचा जैसी ही ग्लोइंग हो जाएगी

1. बादाम का तेल: दोस्तों जैसा कि हम बचपन से सुनते और पढ़ते आए हैं कि त्वचा में जान डालने के लिए बादाम का तेल सबसे सर्वोत्तम है। इसके एंटी एजिंग तत्व रंगत निखरते है तथा बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर देते है। एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण घाव को जल्दी भर देते है।
सामग्री: बादाम का तेल
उपयोग का तरीका: अपने चेहरे व गर्दन को अच्छे से साफ करे। तथा इसके बाद आप अपनी हथेली पर बादाम का तेल लें और अपने चेहरे और गर्दन की अच्छे से मसाज करे। ये आप रात को सोने से पहले करें जिससे आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
2. टमाटर: इस सूची में टमाटर भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसमें पाया जाने वाला लाइकोपिन नामक तत्व हमारी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है।
Your skin will be glowing like childhood if you follow it..
सामग्री: एक टमाटर
            एक चुटकी चंदन पाउडर
            एक चुटकी हल्दी
उपयोग का तरीका: टमाटर को कटकर बीज अगल कर दें।
उसके बाद बिज रहित भाग के साथ चंदन और हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से धो दें।
इसे हफ्ते में दो बार करें।
3. आलू: आप आलू का इसे मल भी कर सकती है । कहा जाता है कि आलू हमारे चेहरे के दाग दब्बों को खत्म करने में बहुत कारगर है। यह त्वचा को मुलायम भी बनाता है। यह चेहरे से अतिरिक्त तेल को भी हटाता है।
सामग्री: एक कच्चा आलू
उपयोग का तरीका: एक कच्चे आलू को काटकर उसका पेस्ट बना लें व चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करे।
4. नारियल तेल: जी हां हमारी नानी और दादी अक्सर सलाह देती है कि नारियल का तेल सब अच्छा है।तो ये बात बिलकुल सही है। नारियल का तेल हमारे बालों और त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। यह त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। यह ठंडक प्रदान करता है तथा कई बार हमारी त्वचा काट जाती है या फट जाती है, या हल्के फुल्के घाव को ठीक करने में नारियल तेल सहायक है।
सामग्री: कुछ बूंद नारियल तेल
उपयोग का तरीका: अपने चेहरे व गर्दन को अच्छे से साफ करें व कुछ बूंद नारियल तेल को अपनी हथेली में लेकर धीरे धीरे अपने चेहरे पर मसाज करे।
5. कच्चा दूध: जी हां, आप अपनी रूखी त्वचा के लिए कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते है। ये हमारी त्वचा को हाइड्रेट करता है।
सामग्री: दो चम्मच कच्चा दूध
उपयोग का तरीका: कॉटन की हेल्प से पूरे चेहरे पर कच्चा दूध लगाए।
सूखने के बाद इसको नॉर्मल पानी से धो लें।
इसे हफ्ते में दो बार करे।
फोटो सौजन्य- गूगल
Do ants also tell us the future, why are red ants considered inauspicious according to the Vastu?

आपने अपने घरों में या घरों के आसपास अक्सर चीटियों को देखा होगा चींटियां दो तरह की होती हैं एक लाल चींटी और दूसरी काली चींटी ।

दोस्तों चींटी प्रजाति दुनिया में सबसे विषम है अन्य कीटों के विपरीत चीटियों में कान नहीं होते । वह भोजन के लिए कंपन का उपयोग करती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं आपके घर में निकली ये चींटियां आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में आपको संकेत देती हैं। दोस्तों, बहुत हरैत वाली बात है कि ये छोटी सी चींटी हमें हमारे भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत दे सकती है। काली चींटी शांत और शुभ मानी जाती है। ये हमें ज्यादा नुकसान न पहुंचा कर सिर्फ भोजन की तलाश में होती है। लेकिन इसके विपरीत लाल चींटी उग्र स्वभाव की होती है और इसे वस्तु के लिहाज से अशुभ माना जाता है।
तो आइए आज हम आपको वस्तु से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिनमें चींटियां आपको आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं  के संकेत देती है-
1. वैसे तो एक कतार में जाती यह काली चींटियाँ अपने भोजन की तलाश में होती हैं लेकिन वास्तु के अनुसार इन्हें घर में सुख आने और धन संग्रहण का संकेत माना जाता है।
2. घरों की दीवारों पर ऊपर की ओर चढ़ती काली चींटियाँ दिख रही हैं तो इसका अर्थ है कि घर में कोई शुभ कार्य होने वाला है यह विकास का संकेत है।
3. अगर काली चींटियाँ दीवार पर नीचे की और उतरती दिखे तो इसे घाटे का संकेत माना जाता है।
4. अगर घर के अंदर काली चींटियाँ नजर आए तो इसका अर्थ यह माना जाता है जिंदगी में धन और सुख जल्दी आने वाला है।
5.  काली चींटियाँ चावल के बर्तन से निकल रही हैं तो यह संकेत है कि आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।
6. अगर लाल चींटियाँ घर में दिखती हैं तो यह अशुभ माना जाता है इसका अर्थ है भविष्य में परेशानियां विवाद और धन खर्च होगा।
7. अगर चींटियाँ घर में उत्तर या दक्षिण दिशा से आती हैं तो शुभ है।
8. अगर पूर्व दिशा से आती दिखाई देती हैं तो कोई बुरी खबर का संकेत है।
9. पश्चिम दिशा से आती दिखाई दें तो ये चींटियाँ संकेत देती हैं कि आप की बहार की यात्रा के योग बन सकते हैं।
These are great tips to live life to the fullest..
हमें बहुत आसान  लगता है, बल्कि हम इसके आदि हो चुके है ऐसे कामों में लगे रहने के जिन्हें हम कभी करना ही नहीं चाहते। मैं चाहती हूं कि आपके पास ऐसी जिंदगी का अनुभव हो, जो अपने आप में ख़ास हो। हमेशा याद रखें जब हम दुनिया के लिए या खुद के लिए सब बदलना चाहते है तो सबसे पहले हमें ये पता होना चाहिए कि हमारा अगला कदम क्या होगा। बहुत सारे लक्ष्यों को एक साथ लेकर चलने की बजाए बेहतर है कि हम अपनी प्राथमिकताओं को जानें और पहचाने।
जानते है कुछ ऐसी बातों के बारे में जो आपकी जिंदगी को शानदार जीने में मदद करेगा:
1. खुद का सम्मान करे: जी हां, एक सफल जिंदगी की रह में आपको खुद को सम्मान देना सीखना होगा। अपनी कमियों को जाने, अपनी खूबियों को पहचाने, और अपनी कमियों के लिए अपने आप से नफरत करने की बजाए हर दिन उनको दूर करने की कोशिश करे। आपके जीवन के जो भी उद्देश्य है उनके प्रति सम्मान व्यक्त कीजिए। सपने देखने और उनको पूरा करने के लिए आपको अपना 100 परसेंट देना होगा।
Happy-Life
2. अपनी ताकत को पहचाने: जी हां, जब आप अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ रहे होंगे तो आपके सामने लाख चुनौतियां आएंगी। लेकिन फिर भी आपको अपनी जगह पर अडिग रहना होगा। अपनी रह में आप बेशक कई बार गिरे, लेकिन आपको गिरकर फिर उठना होगा।
3. अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें: हमारे रिश्ते हमारी जिंदगी  को बेहतर और सफल बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसलिए हमेशा अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें। अगर आपने किसी रिश्ते को अपनाया है तो अपने दिल से अपनाए और उसे अपना 100 परसेंट दें। अक्सर ऐसा भी हो सकता है कि वो आपकी उम्मीदों पर खरा न उतरे लेकिन फिर भी उसके लिए अपने मान में गलत भावनाएं ना लाए। अपनी जिंदगी की मायूसियों को सहना सीखें।
4. रिस्क लेना सीखें: हम जानते है कि हम अक्सर कुछ नया करना चाहते है लेकिन मन हमें डराता है की कही कोई जोखिम ना हो पर आपको जोखिम लेना सीखना होगा। चीजों से बिना डरें डील करें। खुद पर अपनी हिम्मत पर भरोसा रखें।
5. विनम्रता के साथ पेश आएं: कई बार जब हम अपने लक्ष्यों को हासिल कर रहे होते हैं तो अक्सर ये हमारे ऊपर हावी हो जाता है। ध्यान रखें अपनी सफलता को सिर पर ना चढ़ने दें।
6. लोगों की मदद करें: जी हां, आप माने या ना माने लेकिन आप सफल तभी माने जाते है जब आप अपने साथ-साथ दुनिया के लिए भी कुछ किया हो। अपनी सफलता की रह में आने वाले लोगों को अपने साथ लेकर चलें और जरूरत पड़ने पर उनकी हरसंभव मदद करें।
7. जिंदगी को भरपूर जिएं: अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दें, मेहनत करें, अपने आप को रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखें। ढेर सारी किताबें पढ़ें, अपने दोस्तों और अपने अपनों के साथ जोर से हंसे, अच्छा खाना खाएं और जहां तक हो से प्रकृति के साथ समय बिताएं। इससे आप जमीन से जुड़े रहेंगे। हर दिन अपना 100 फीसदी देने की कोशिश करें। फिर देखें जिंदगी कितनी शानदार लगती है।